आरा में दलित महिला के साथ चार ने किया सामूहिक दुष्कर्म

आरा : एक महिला के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना बिहार के भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना अंतर्गत कारीसाथ गांव के समीप हुई. पुलिस उपाधीक्षक विनोद रावत ने बताया कि जगजीवन हाल्ट से उतरकर एक महिला ऑटोरिक्शा पर सवार होकर अपने घर जा रही थी तभी उसी ऑटोरिक्शा पर […]
आरा : एक महिला के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना बिहार के भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना अंतर्गत कारीसाथ गांव के समीप हुई. पुलिस उपाधीक्षक विनोद रावत ने बताया कि जगजीवन हाल्ट से उतरकर एक महिला ऑटोरिक्शा पर सवार होकर अपने घर जा रही थी तभी उसी ऑटोरिक्शा पर सवार चार अन्य लोग जबरन उसे सड़क किनारे एक खेत में ले गए और उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया.
उन्होंने बताया कि वहां से किसी प्रकार से निकल भागी महिला ने जिला मुख्यालय आरा पहुंचकर मोबाईल पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को अपनी व्यथा सुनायी. विनोद ने बताया कि महिला के बयान पर चार आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पीडिता को मेडिकल जांच के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










