मामला गार्ड से 14 लाख रुपये की लूट का

आरा : आदित्या हीरो बाइक शो रूम के गार्ड जितेंद्र कुमार सिंह को गोली मार कर जख्मी करने तथा 14 लाख रुपये लुटने व राइफल लूट मामले में पुलिस ने बड़हरा, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कई गांवों से आठ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. मामले के खुलासे […]
आरा : आदित्या हीरो बाइक शो रूम के गार्ड जितेंद्र कुमार सिंह को गोली मार कर जख्मी करने तथा 14 लाख रुपये लुटने व राइफल लूट मामले में पुलिस ने बड़हरा, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कई गांवों से आठ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. मामले के खुलासे तथा अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम को जिले के बाहर भी भेजा गया है. वहीं कई जगहों पर अलग-अलग टीम बना कर छापेमारी की जा रही है.
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसके लिए पुलिस लगी हुई है. विदित हो कि गुरुवार को बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने आदित्या हीरो बाइक शो रूम के गार्ड को गोली मार कर 14 लाख रुपये लूट कर फरार हो गये थे, जिसके बाद एसपी ने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आरा एसडीपीओ विनोद कुमार रावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. टीम लगातार कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. बड़हरा थाना क्षेत्र के नथमलपुर गांव से तीन संदिग्ध और उदवंतनगर के बेलाउर तथा एकौना गांव के भी कई लोगों को हिरासत में लिया है. एसपी ने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
जख्मी गार्ड के निशानदेही पर अपराधियों का स्केच हुआ जारी : जख्मी गार्ड जितेंद्र कुमार सिंह के निशानदेही पर अपराधियों का स्केच जारी किया गया. स्केच के आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी.
टावर लोकेशन से मिले कई नंबर : पुलिस को टावर लोकेशन के ट्रैकिंग के दौरान कई ऐसे नंबर मिले हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है.
वहीं नंबरों का सत्यापन भी किया जा रहा है. टावर लोकेशन के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला है, जिससे काफी लंबी बात हुई है. पुलिस मामले के खुलासे को लेकर लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










