चार पैक्स अध्यक्ष अभिलेखों के साथ हों उपस्थित, वरना होगी कार्रवाई : डीसीओ

Updated at :16 May 2015 10:55 PM
विज्ञापन
चार पैक्स अध्यक्ष अभिलेखों के साथ हों उपस्थित, वरना होगी कार्रवाई : डीसीओ

आरा : महालेखाकार ने जिले के चार पैक्स पर खरीफ विपणन मौसम 2012-13 में धान अधिप्राप्ति के दौरान कागजातों के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए आपत्ति लगायी है. इसके आलोक में जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जिले के उदवंतनगर पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह, बेलाउर पैक्स अध्यक्ष रवींद्र राय, हसनपुरा पैक्स […]

विज्ञापन

आरा : महालेखाकार ने जिले के चार पैक्स पर खरीफ विपणन मौसम 2012-13 में धान अधिप्राप्ति के दौरान कागजातों के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए आपत्ति लगायी है. इसके आलोक में जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जिले के उदवंतनगर पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह, बेलाउर पैक्स अध्यक्ष रवींद्र राय, हसनपुरा पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा बाघीपाकड़ पैक्स के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चंद्रवंशी से एक सप्ताह के अंदर समिति के अभिलेखों के साथ अपना पक्ष रखने को लेकर नोटिस जारी किया है.

डीसीओ द्वारा जारी किये गये नोटिस में कहा गया है कि पैक्स अध्यक्ष अभिलेख सहित धान खरीद से संबंधित सभी कागजात कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित कराएं. ऐसा नहीं किये जाने पर उक्त समिति को निलंबित करते हुए पैक्स अध्यक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गयी है. महालेखाकार ने उक्त पैक्स पर वित्तीय वर्ष 2012-13 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा अपने कागजातों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए आपत्ति लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन