झटके ने ताजा किया पुराना डर

Updated at :13 May 2015 5:13 AM
विज्ञापन
झटके ने ताजा किया पुराना डर

फिर कांप उठी धरती : मची रही अफरा-तफरी, दर्जन भर लोग जख्मी मंगलवार को सभी लोग अपने कार्यो में व्यस्त थे. जैसे ही घड़ी में 12 बज कर 38 मिनट हुआ ही था कि एक बार फिर भूकंप के तेज झटके से जिले के लोग दहशत में आ गये. लोग घर व कार्यालयों से भाग […]

विज्ञापन
फिर कांप उठी धरती : मची रही अफरा-तफरी, दर्जन भर लोग जख्मी
मंगलवार को सभी लोग अपने कार्यो में व्यस्त थे. जैसे ही घड़ी में 12 बज कर 38 मिनट हुआ ही था कि एक बार फिर भूकंप के तेज झटके से जिले के लोग दहशत में आ गये. लोग घर व कार्यालयों से भाग कर सड़क पर आ गये, जिससे अफरा – तफरी का माहौल कायम हो गया.
भूकंप के झटके से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा में जहां एक घर धरासाई हो गया. वहीं कई घरों में दरार भी पड़ गयी. भागने के क्रम में दर्जन भर लोग जख्मी हो गये. हालांकि अब तक जिले से भारी क्षति होने की कोई सूचना नहीं है. पहला झटका 12:38 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 5.4 जो एक मिनट का था. वहीं दूसरा झटका 1:08 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 4.5 जो 20 सेकेंड का था.
आरा : कंप के लगातार दो झटके से जिले के लोग दहशत में आ गये. भूकंप के झटके आते ही लोग घरों, कार्यालय, स्कूलों से निकल कर सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे. वहीं भूकंप से नवादा थाना क्षेत्र के आनंद बाग मुहल्ले में चार्ली का मकान क्षतिग्रस्त हो गया.
वहीं नवादा थाना क्षेत्र के ही पावर गंज मुहल्ले में स्व राम अयोध्या मिश्र का मकान में दरार पर गये तथा बांड्रीवाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा निवासी रामनाथ का घर धरासाई हो गया.
इधर भूकंप के चपेट में आने से कई मकान में दरार पड़ने की सूचना है, जबकि जिले के लोग अभी भी दहशत में है. भूकंप में भागने के दौरान जिले से दर्जन भर लोगों के जख्मी होने की सूचना है. निगम पार्षद सह प्रदेश महासचिव रालोसपा बिहार डॉ जितेंद्र शुक्ला ने जिला प्रशासन से भूकंप से पीड़ित परिवारों को उचित सहयोग शीघ्र प्रदान करने का आग्रह किया.
भूकंप के दौरान भागने व गिरने के कारण जिले में दर्जन भर लोग जख्मी हो गये, जिनका इलाज निजी नर्सिग होम तथा सरकारी अस्पतालों में कराया जा रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार बिहिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी शिव दयाल की पुत्री शोभा कुमारी जख्मी हो गयी, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं गड़हनी थाना क्षेत्र के पथार गांव निवासी सूर्य कुमार सिंह जख्मी हो गये, जबकि पवना के टूना सिंह भागने के दौरान गिर कर जख्मी हो गये. वहीं पहरपुर गांव के सुरेंद्र पांडेय जख्मी हो गये. वहीं उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी करुण कुमार सिंह जख्मी हो गये. जिले से दर्जन भर लोग जख्मी हो गये.
मोबाइल सेवा रही ठप
भूकंप आने के बाद कुछ देर के लिए मोबाइल नेटवर्क सेवा पूरी तरह ठप रहा. लोग अपनों के हाल चाल लेने के लिए फोन लगाते रहे, लेकिन मोबाइल नहीं लगा. कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई तो रिश्तेदार से बातचीत होने लगी, जिसके बाद लोगों के चेहरे पर थोड़ी खुशी देखी गयी.
बिहिया, शाहपुर संवाददाता के अनुसार प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों व नगर पंचायत बिहिया में मंगलवार की दोपहर लगभग आधा घंटे के अंतराल पर दो बार आये भूकंप के झटके से लोगों में अफरा-तफरी मची रही़ भूकंप आने के बाद लोग अपने-अपने घरों, दुकानों से निकल कर सड़कों पर भाग खड़े हुए और कुछ देर तक अपने घरों में नहीं घुस़े अधिकतर लोगों का कहना था कि भूकंप के बाद उनका सिर चकरा रहा है.
वहीं कई लोगों के दिलों की धड़कन काफी बढ़ी हुए थी़ भूकंप को लेकर लोगों में पूरे दिन चचाओं का बाजार काफी गरम रहा़ जगदीशपुर संवाददाता के अनुसार पहले से ही भूकंप का झटका ङोल चुके लोगों को मंगलवार को एक बार फिर भूकंप के झटके ने दहशत पैदा कर दिया.
अवर निबंधन कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड मुख्यालय, अंचल कार्यालय, वकालत खाना, बैंकों सहित अन्य कार्यालयों से भी पदाधिकारी कर्मचारी अधिवक्ता सहित अन्य लोग झटके महसूस करने के बाद कार्यालय छोड़ बाहर निकल गये. काफी देर तक कार्यालयों के बाहर भी भीड़ लगी रहीं और भूकंप के झटके के चर्चे होते रहे. पुराना डर अभी खत्म ही हो रहा था कि भूकंप के झटके ने एक बार भी लोगों में दहशत पैदा कर दी.
प्रशासन ने अधिकारियों को किया अलर्ट
प्राकृतिक आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभाग के अधिकारियों को तैयार रहने का निर्देश दिया. साथ ही लोगों से शांति व संयम बनाये रखने की अपील की है. किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है. इधर जिला प्रशासन ने सभी तरह की तैयारियों को रखने का अंचलाधिकारी व एसडीओ को निर्देश दिया गया है.
उदवंतनगर में एक कच्च मकान गिरा
उदवंतनगर :भूकंप के तेज झटके से प्रखंड क्षेत्र के रघुपुर गांव में एक कच्च मकान गिर गया. वहीं अन्य गांवों के घरों में दरार आने की सूचना मिली है. रघुपुर निवासी राम ईश्वर सिंह का फुस की मकानवाला घर गिर गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन