अपराधियों ने युवक की गोली मार कर की हत्या

Updated at :06 May 2015 1:31 AM
विज्ञापन
अपराधियों ने युवक की गोली मार कर की हत्या

आरा : नगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर हथियारबंद अपराधियों ने भलुहीपुर गांव निवासी विपिन कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराधी फरार हो गये. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शहर के सभी चेक पोस्ट व इलाके की घेरा […]

विज्ञापन
आरा : नगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर हथियारबंद अपराधियों ने भलुहीपुर गांव निवासी विपिन कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराधी फरार हो गये.
पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शहर के सभी चेक पोस्ट व इलाके की घेरा बंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार युवक थाने से महज कुछ दूरी पर खड़ा था, जहां किसी व्यक्ति से बकझक हुई, जिसके बाद युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी.
अचानक चली गोली से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, जिसका फायदा उठा कर अपराधी भाग खड़े हुए. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टयां मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है. हालांकि पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन