मानसिक आरोग्यशाला में मानसिक रोगी की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 May 2015 7:24 AM
विज्ञापन

कोईलवर : कोईलवर स्थित मानसिक आरोग्यशाला में एक मानसिक रोगी की मौत हो गयी़ मानसिक महिला रोगी की मौत की खबर ने प्रबंधन समेत प्रशासन को कटघरे में ला खड़ा किया है़ मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही पटना के महिला रिमांड होम से 35 वर्षीय इशारा खातून को मानसिक आरोग्शाला में भरती […]
विज्ञापन
कोईलवर : कोईलवर स्थित मानसिक आरोग्यशाला में एक मानसिक रोगी की मौत हो गयी़ मानसिक महिला रोगी की मौत की खबर ने प्रबंधन समेत प्रशासन को कटघरे में ला खड़ा किया है़
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही पटना के महिला रिमांड होम से 35 वर्षीय इशारा खातून को मानसिक आरोग्शाला में भरती कराया गया था, लेकिन बीती रात उसकी तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो जाती है़ मृतक कहां की रहनेवाली थी इस बारे में अस्पताल में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी़
उक्त विक्षिप्त महिला की मौत की खबर पूरे क्षेत्र में फैल जाती है, लेकिन फिर भी प्रबंधन घंटों टाल-मटोल करता रहता है. बाद में पटना से बड़े चिकित्सक के आने के बाद ही मौत की खबर की पुष्टि की जाती है़ इस संबंध में सुपरिटेंडेंट केपी शर्मा से बात करने पर बताते हैं कि मानसिक विक्षिप्त महिला सिजोफेमिया नामक बीमारी से ग्रसित थी, जो मौत का कारण हो सकती है़
स्थानीय लोगों की मानें, तो रविवार होने के कारण चिकित्सक से लेकर नर्स, अटेडेंट ड्यूटी अपने हिसाब से चलाते हैं, जिसके लापरवाही से भी महिला मरीज की मौत हुई है़ लगभग छह माह में दूसरी मानसिक मरीज के मौत पर अस्पताल प्रबंधन के लापरवाही की ओर इशारा करता है़
सूत्र बताते हैं कि समय रहते मानसिक विक्षिप्त महिला को इलाज किया जाता, तो उसकी जान बचायी जा सकती थी. माननीय उच्च न्यायालय ने मानसिक आरोग्यशाला में ही सभी चिकित्सकों को रहने का दिशा निर्देश दे रखा है, लेकिन न्यायालय के आदेश के बाद भी चिकित्सक व कर्मी राजधानी से ड्यूटी बजाते है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










