बीआरसी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 May 2015 7:23 AM
विज्ञापन

बीआरसी में ताला बंद कर शिक्षकों ने कामकाज किया ठप पीरो : वेतनमान देने समेत अन्य मांगों को ले हड़ताल पर गये बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ से जुड़े सैकड़ों शिक्षकों ने सोमवार को मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया़ इस दौरान शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी […]
विज्ञापन
बीआरसी में ताला बंद कर शिक्षकों ने कामकाज किया ठप
पीरो : वेतनमान देने समेत अन्य मांगों को ले हड़ताल पर गये बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ से जुड़े सैकड़ों शिक्षकों ने सोमवार को मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया़ इस दौरान शिक्षकों ने बीआरसी कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर कार्यालय के कामकाज को ठप कर दिया़ प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि अब जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, तब तक बीआरसी कार्यालय में तालाबंदी जारी रहेगी़
प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी किया़ संगठन के प्रखंड अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर के रख दिया है़
शिक्षक नेताओं ने वेतनमान के अलावा नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की तरह अन्य सुविधाएं दिये जाने की मांग उठाते हुए कहा कि सरकार शिक्षकों के हितों की अनदेखी कर बिहार की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर नहीं ला सकती है़
शिक्षक नेताओं ने यह भी कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, उनका आंदोलन जारी रहेगा़ प्रदर्शन के बाद पड़ाव मैदान में आयोजित शिक्षकों की एक बैठक में छह मई को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया गया़
इस दौरान शिक्षकों ने भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए चंदा इकट्ठा करने का संकल्प भी लिया़ बैठक में विभूति नारायण निराला, महिपाल सिंह, राजदेव सिंह, शिवकुमार सिंह, रवींद्र राय, रविकांत सिंह, रविशंकर, रवि कुमार सिंह समेत कई अन्य शिक्षक मौजूद थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










