हादसा : बस से गिर कर युवक जख्मी

Updated at :04 May 2015 12:16 PM
विज्ञापन
हादसा : बस से गिर कर युवक जख्मी

शाहपुर : ब्रह्पुर से शाहपुर आ रही तिवारी बस से इटावा गांव के समीप एक युवक गिर कर जख्मी हो गया. इसके बाद बस पर सवार इटावा गांव के ग्रामीण तथा युवक आक्रोशित हो उठे. शाहपुर के समीप बस पर पथराव कर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान पथराव में बस पर सवार पर […]

विज्ञापन

शाहपुर : ब्रह्पुर से शाहपुर आ रही तिवारी बस से इटावा गांव के समीप एक युवक गिर कर जख्मी हो गया. इसके बाद बस पर सवार इटावा गांव के ग्रामीण तथा युवक आक्रोशित हो उठे. शाहपुर के समीप बस पर पथराव कर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान पथराव में बस पर सवार पर आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. बस पर हो रहे पथराव से यात्री पूरी तरह दहशत में आ गये, जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. लोग पथराव से बचने के लिए सीट के नीचे छुप गये. गुस्से को देखते हुए चालक व खलासी किसी तरह जान बचा कर भागे तथा इसकी सूचना शाहपुर पुलिस को दी.

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इटावा गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि पुलिस को देखते ही पथराव कर रहे कुछ लोग भाग खड़े हुए. पथराव में ब्रrापुर गांव निवासी संतोष कुमार व उनकी पत्नी, रमेश सिंह, बच्चू यादव सहित आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय क्लिनिक में कराया गया. वहीं शनिवार को भी असामाजिक तत्वों द्वारा नवादा थाना क्षेत्र के कतिरा मोड़ के समीप बहादुर बस पर पथराव कर बस को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन