मुखियाओं ने जताया विरोध, कार्य का किया बहिष्कार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:35 PM
आरा : जिला मुखिया संघ ने छह मई से पंचायत में चलनेवाले तमाम कार्य का बहिष्कार करते हुए बुधवार को राजश्री होटल के सभागार में बैठक की. इसमें मुखिया संघ के सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे. इस दौरान कई एजेंडों पर विचार किया गया. वक्ताओं ने कहा कि जब तक पीरो के अमई तथा सदर […]
आरा : जिला मुखिया संघ ने छह मई से पंचायत में चलनेवाले तमाम कार्य का बहिष्कार करते हुए बुधवार को राजश्री होटल के सभागार में बैठक की. इसमें मुखिया संघ के सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे. इस दौरान कई एजेंडों पर विचार किया गया. वक्ताओं ने कहा कि जब तक पीरो के अमई तथा सदर प्रखंड की खजुरिया पंचायत के मुखिया के ऊपर से प्राथमिकी वापस नहीं होती तब तक कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा.
इस दौरान मुख्यमंत्री के आगामी सेवायात्र का मुखिया संघ ने विरोध करने का निर्णय लिया. साथ ही कहा कि प्रशासन के रवैये से मुखिया संघ क्षुब्ध है. जिला अध्यक्ष श्री कुमार सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि से बड़े पदाधिकारी नहीं होते. प्रवक्ता राजेश्वर पासवान ने कहा कि कार्रवाई के पूर्व स्पष्टीकरण पूछा जाता है, लेकिन प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं किया गया.
बैठक में काशीनाथ यादव, सुनील शर्मा, मनोज यादव, मनोज सिंह, राज कुमार सिंह, पप्पू ठाकुर, मिठाई बाबा, विजय यादव, परशुराम तिवारी, निर्मल कुमार, गजेंद्र चौधरी, संजय सिंह, योगेंद्र यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










