पल भर में खुशियां गम में बदल गयीं
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:34 PM
आरा : मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में रामाशंकर पाल की मौत के बाद रीता पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पति की मौत की खबर सुनते ही नजर आसमान की ओर जो उठी, तो उठी ही रह गयी. गवना के महज 15 दिन ही बीते थे.मेहंदी का रंग भी छूटा कि पति को […]
आरा : मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में रामाशंकर पाल की मौत के बाद रीता पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पति की मौत की खबर सुनते ही नजर आसमान की ओर जो उठी, तो उठी ही रह गयी.
गवना के महज 15 दिन ही बीते थे.मेहंदी का रंग भी छूटा कि पति को खो बैठी. हंसी, खुशी से जिस परिवार में सपने संजोने आयी थी,वह सब एक पल में ही चूर- चूर हो गया. कमोबेश यही स्थिति मीना की भी थी, जिसके पति सत्येंद्र पाल (असम राइफल के जवान) अपने साले विरूण पाल की शादी में भाग लेने के लिए छुट्टी लेकर ससुराल आये थे.
जाते वक्त अपने बच्चों से यह कह कर घर से निकले थे कि जल्द ही बाजार से समान लेकर आ रहे है, लेकिन यह किसे पता था कि घर से जाने के बाद उनका शव ही लौटेगा. घटना के बाद जहां कल तक शादी की मांगलिक गीत गाये जा रहे थे, उस घर में इस घटना के बाद मातम पसर गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










