दुर्घटना में युवक की मौत विरोध में जाम की सड़क
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Jan 2015 5:45 AM
विज्ञापन

आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर बहिरों के समीप हुआ हादसा आरा : आरा-सलेमपुर : मुख्य मार्ग पर बहिरों गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बहिरों गांव निवासी अशोक पासवान के 23 वर्षीय पुत्र सोनाधारी पासवान की मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग […]
विज्ञापन
आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर बहिरों के समीप हुआ हादसा
आरा : आरा-सलेमपुर : मुख्य मार्ग पर बहिरों गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बहिरों गांव निवासी अशोक पासवान के 23 वर्षीय पुत्र सोनाधारी पासवान की मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग को दो घंटे तक जाम कर यातायात को बाधित कर दिया.
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बीडीओ संजय पाठक तथा पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया. मिली जानकारी के अनुसार सोनाधारी पासवान सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रैक्टर चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा. घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग करते हुए मुख्य मार्ग जाम कर यातायात को बाधित कर दिया.
इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यात्रााियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इधर मौके पर पहुंचे बीडीओ द्वारा मुआवजे की राशि देने का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. इस घटना के बाद मृतक के मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










