भोजपुर बंद को लेकर सड़क पर उतरे रालोसपा छात्र संसद के कार्यकर्ता
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Jan 2015 7:49 AM
विज्ञापन

– रोशनी के हत्यारों की गिरफ्तारी की कर रहे थे मांग – त्रिभुआनी कोठी के समीप सड़क जाम कर यातायात को किया बाधित – गिरफ्तार किये गये रोशनी के पिता सहित तीन छात्र नेता आरा : रालोसपा छात्र संसद के आह्वान पर भोजपुर बंद के दौरान छात्र संसद के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतरे. […]
विज्ञापन
– रोशनी के हत्यारों की गिरफ्तारी की कर रहे थे मांग
– त्रिभुआनी कोठी के समीप सड़क जाम कर यातायात को किया बाधित
– गिरफ्तार किये गये रोशनी के पिता सहित तीन छात्र नेता
आरा : रालोसपा छात्र संसद के आह्वान पर भोजपुर बंद के दौरान छात्र संसद के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतरे. त्रिभुआनी कोठी के समीप चौक पर सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया.
इस दौरान छात्र संसद के कार्यकर्ता तथा रोशनी के पिता अनुरंजन सिंह हत्या के शामिल रोशनी के कातिलो के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने रोशनी के पिता सहित तीन छात्र नेताओं को हिरासत में लिया है.
प्रदर्शन कर रहे रालोसपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण अब तक घटना में शामिल नामजदों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. इधर जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच छात्र संसद के प्रदेश अध्यक्ष रवि उज्जवल, जिलाध्यक्ष सीके बादल तथा अनुरंजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद एक मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










