मानसिक आरोग्यशाला के पुरुष वार्ड की सीलिंग ढही
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Jan 2015 10:06 AM
विज्ञापन

कोईलवर : सूबे की इकलौती मानसिक आरोग्यशाला में दो माह पूर्व निर्मित विस्तारित पुरुष वार्ड की सीलिंग शनिवार की देर शाम ढह गयी. हालांकि वार्ड में मरीज भरती नहीं रहने से बड़ा हादसा टल गया़. लेकिन, इस हादसे ने पूरे स्वास्थ्य मकहमे को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया. वहीं, घटना की सूचना पर मानसिक […]
विज्ञापन
कोईलवर : सूबे की इकलौती मानसिक आरोग्यशाला में दो माह पूर्व निर्मित विस्तारित पुरुष वार्ड की सीलिंग शनिवार की देर शाम ढह गयी. हालांकि वार्ड में मरीज भरती नहीं रहने से बड़ा हादसा टल गया़. लेकिन, इस हादसे ने पूरे स्वास्थ्य मकहमे को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया.
वहीं, घटना की सूचना पर मानसिक अस्पताल पहुंचे मीडियाकर्मियों के लिए पहले तो दरवाजा नहीं खोला गया, फिर निदेशक के कहने पर पुरुष वार्ड का ताला खोला गया. साथ ही कहा गया कि मीडिया को सूचना देनेवाले अस्पताल कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. अस्पताल के विस्तारित वाडरे के निर्माण पर दो करोड़ 96 लाख रुपये की लागत आयी थी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










