मोबाइल दुकान से हुई लाखों की चोरी

Updated at :23 Dec 2014 8:33 AM
विज्ञापन
मोबाइल दुकान से हुई लाखों की चोरी

आरा : नवादा थाना क्षेत्र के करमनटोला मुहल्ला स्थित मोबाइल दुकान का शटर तोड़ कर बीती रात चोरों द्वारा लाखों रुपये का मोबाइल सहित नगदी की चोरी कर ली गयी है. सुबह दुकान का शटर टूटा देख दुकानदार रवि प्रकाश के होश उड़ गये तथा इसकी सूचना पुलिस को दी. वहीं दुकानदार द्वारा स्थानीय थाने […]

विज्ञापन
आरा : नवादा थाना क्षेत्र के करमनटोला मुहल्ला स्थित मोबाइल दुकान का शटर तोड़ कर बीती रात चोरों द्वारा लाखों रुपये का मोबाइल सहित नगदी की चोरी कर ली गयी है. सुबह दुकान का शटर टूटा देख दुकानदार रवि प्रकाश के होश उड़ गये तथा इसकी सूचना पुलिस को दी. वहीं दुकानदार द्वारा स्थानीय थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है.
पुलिस मामले की छानबीन करते हुए घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के करमन टोला स्थित रवि प्रकाश के मोबाइल दुकान का बीती रात चोरों द्वारा शटर काट कर दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल तथा नगदी की चोरी कर ली गयी. वहीं पुलिस चोरी की घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
विदित हो कि थाना क्षेत्र के बालिया कॉप्लेक्श स्थित सेमसंग के शो रूम से चोरों ने शटर काट कर 20 जुलाई को दुकान से 12 लाख रुपया के मोबाइल तथा नगदी की चोरी कर ली थी. हालांकि कुछ ही दिनों बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार साही द्वारा घटना में शामिल चोर रिजवान को मोतिहारी से गिरफ्तार कर चोरी की गयी कुछ मोबाइल को भी बरामद किया था. इस घटना के बाद से व्यवसायियों में दहशत का माहौल व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन