टावर लोकेशन व टाइम फैक्टर को खंगालने में जुटा सीआइडी

Updated at :22 Dec 2014 9:59 AM
विज्ञापन
टावर लोकेशन व टाइम फैक्टर को खंगालने में जुटा सीआइडी

टीम ने मामले के खुलासे को ले कई राज्यों में की छापेमारी आरा : मण्णापुरम फाइनांस कंपनी में मंगलवार को दिन दहाड़े तीन करोड़ का सोना तथा दो लाख 28 हजार रुपये लूट के मामले की जांच में सीआइडी की टीम जुट गयी है. रविवार को मोबाइल के टावर लोकेशन और डंप डाटा से मिले […]

विज्ञापन
टीम ने मामले के खुलासे को ले कई राज्यों में की छापेमारी
आरा : मण्णापुरम फाइनांस कंपनी में मंगलवार को दिन दहाड़े तीन करोड़ का सोना तथा दो लाख 28 हजार रुपये लूट के मामले की जांच में सीआइडी की टीम जुट गयी है. रविवार को मोबाइल के टावर लोकेशन और डंप डाटा से मिले टाइम फैक्टर को खंगालने में जुटी रही.
इस दौरान टीम द्वारा मामले के खुलासे को लेकर कई अहम सुराग हाथ लगे है, जिससे मामले का जल्द खुलासा हो सकता है. वहीं बनायी गयी टीम द्वारा बिहार के सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश तथा बंगाल के कई जिलों में छापेमारी की है. वहीं अपराधियों का भी सुराग हाथ लगा है, जिसके आधार पर पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
वहीं भोजपुर पुलिस द्वारा जिले के कई जगहों पर छापेमारी कर पूर्व के बैंक लूट तथा आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे दो दर्जन से ज्यादा वांछितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
झारखंड व बंगाल के कई जिलों में पुलिस ने की छापेमारी: मण्णापुराम फाइनांस कंपनी में हुए लूट के मामले में एसआइटी के साथ-साथ और टीमों को भी लगाया गया है, जो झारखंड व बंगाल पुलिस के सहयोग से झारखंड तथा बंगाल के कई जिलों में छापेमारी की है. इस दौरान सभी टीमों को सीसी टीवी फुटेज से मिले अपराधियों के फोटो ग्राफ भी दिये गये है, जिससे टीम अपराधियों की मिलान भी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन