युवक की मौत के बाद सुलग उठा जगदीशपुर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 Dec 2014 1:01 AM
विज्ञापन

जगदीशपुर : आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर बभनिआंवा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आ जाने से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनिआंवा गांव निवासी शिवलखन यादव के पुत्र मोहन यादव की मौत हो गयी. वहीं आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी गुडू यादव जख्मी हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक […]
विज्ञापन
जगदीशपुर : आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग पर बभनिआंवा गांव के समीप ट्रक की चपेट में आ जाने से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनिआंवा गांव निवासी शिवलखन यादव के पुत्र मोहन यादव की मौत हो गयी. वहीं आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी गुडू यादव जख्मी हो गये.
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के तेहसदा रामपुर गांव निवासी मिल्का मिरजा फैयाज की जम कर पिटाई कर दी. वहीं ट्रक को आग के हवाले कर सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चालक को जख्मी हालत में अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बभनिआंव गांव निवासी मोहन यादव अपने भांजा आयर निवासी गुड्डू यादव के साथ जाने के लिए गांव के समीप स्टैंड के पास खड़े थे.
इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक ने दोनों को रौंद डाला, जिसमें दोनों जख्मी हो गये. घायल अवस्था में इलाज के लिए आरा लाया जा रहा था, जहां मोहन यादव की मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये लोगों ने ट्रक में आग लगाते हुए सड़क जाम कर यातायात को बाधित कर दिया.
वहीं चालक की जम कर पिटाई कर दी. सड़क जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा. एसपी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को शांत कराया व यातायात शुरू कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










