हुजूर! मेरे घर पर दूसरे का है कब्जा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Dec 2014 10:23 AM
विज्ञापन

डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 75 फरियादी आरा : जिलाधिकारी के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से 75 फरियादी पहुंच अपनी फरियाद सुनायी. जनता दरबार मे आज भी मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, दाखिल खारिज, खाद्य आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले छाये रहे. जनता दरबार में यमुआंव गांव से युगल […]
विज्ञापन
डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 75 फरियादी
आरा : जिलाधिकारी के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से 75 फरियादी पहुंच अपनी फरियाद सुनायी. जनता दरबार मे आज भी मुख्य रूप से स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, दाखिल खारिज, खाद्य आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले छाये रहे.
जनता दरबार में यमुआंव गांव से युगल किशोर साह पहुंच कर निबंधन विभाग द्वारा नहीं दिये जाने का मामला उठाया. इस पर अपर समाहर्ता ने कार्रवाई करने का निर्देश दिया. शाहपुर प्रखंड के रकसौना गांव के प्रभात ओझा एवं अन्य ग्रामीणों ने जनता दरबार में पहुंच कर कहा कि हम लोगों को आज तक आने-जाने के लिए सड़क नसीब नहीं हो पायी है. क्योंकि सड़क हेतु भू-अजर्न कार्यालय में कई महीनों से लंबित पड़ा है. इस पर अपर समाहर्ता सुरेश कुमार सिन्हा ने जिला भू- अजर्न पदाधिकारी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं कोईलवर प्रखंड मुख्यालय के न्यू सुरौंधा कॉलोनी से पहुंचे एक व्यक्ति ने कहा कि मेरा घर पर दूसरे लोग कब्जा जमाये हुए है. जनता दरबार में अपर समाहर्ता सुरेश कुमार सिन्हा, जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










