पीरो में इंटर की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Dec 2014 12:52 PM
विज्ञापन

पीरो : प्रखंड के अगिआंव बाजार थाना अंतर्गत कोथुआं गांव में गुरुवार को इंटर की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है़. इस मामले में अगिआंव बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित कमलेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है़ आरोपी कमलेश चौधरी कोथुआं निवासी सुरेंद्र चौधरी का पुत्र […]
विज्ञापन
पीरो : प्रखंड के अगिआंव बाजार थाना अंतर्गत कोथुआं गांव में गुरुवार को इंटर की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है़.
इस मामले में अगिआंव बाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित कमलेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है़ आरोपी कमलेश चौधरी कोथुआं निवासी सुरेंद्र चौधरी का पुत्र है़.
इस मामले में पीड़ित किशोरी के बयान पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ छात्र गुरुवार को अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए अपने पड़ोसी सत्यनारायण चौधरी के घर गयी थी़ इस दौरान सत्यनारायण चौधरी के घर में मौजूद उसके भतीजा कमलेश चौधरी ने छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इसके बाद वहां से फरार हो गया़.
मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गांव में छापामारी कर आरोपी को दबोच लिया़ अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को युवती को मेडिकल चेकअप के लिए पुलिस अभिरक्षा में आरा भेजा जाएगा़ डीएसपी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपित के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर स्पीडी ट्रायल करा कर सजा दिलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










