भूमि विवाद में गोलीबारी

Updated at :08 Aug 2014 6:24 AM
विज्ञापन
भूमि विवाद में गोलीबारी

पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखे किये बरामद आरा : दी थाना क्षेत्र के कुंजन टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर गोलीबारी हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया है. वहीं, […]

विज्ञापन

पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखे किये बरामद

आरा : दी थाना क्षेत्र के कुंजन टोला गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर गोलीबारी हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया है.

वहीं, इस घटना के बाद राम निवास सिंह के बयान पर 19 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुलिस ने बताया कि कुंजन टोला गांव में पूर्व से राम निवास सिंह तथा सत्येंद्र सिंह के बीच भूमि विवाद चला आ रहा है. भूमि विवाद को लेकर जमीन पर वर्चस्व जमाने को लेकर दोनों पक्ष के लोग गुरुवार को आमने-सामने आ गये, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जम कर गोलीबारी हुई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना है कि गोलीबारी की घटना में गोली लगने से दो लोग जख्मी भी हुए हैं, जिसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है. इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना स्थल से दो खोखा बरामद किया है.

वहीं, इस घटना के बाद राम निवास सिंह के बयान पर सत्येंद्र सिंह, राधे श्याम सिंह सहित 19 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन