ePaper

सर्पदंश से एक बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

Updated at : 06 Aug 2019 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
सर्पदंश से एक बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

गड़हनी : प्रखंड अंतर्गत काउप गांव निवासी भीम भगत का 12 वर्षीय पुत्र को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक भाई में अकेला था. मृतक के पिता बाहर जाकर किसी फैक्टरी में काम करते हैं. घरवालों ने बताया कि घर पूरा पक्का नहीं है दीवार में दरार से सांप घर में […]

विज्ञापन

गड़हनी : प्रखंड अंतर्गत काउप गांव निवासी भीम भगत का 12 वर्षीय पुत्र को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक भाई में अकेला था. मृतक के पिता बाहर जाकर किसी फैक्टरी में काम करते हैं. घरवालों ने बताया कि घर पूरा पक्का नहीं है दीवार में दरार से सांप घर में घुस गया और चौकी पर बैठ गया.

जब बच्चे ने करवट बदला तो उसे डस लिया. डसने के बाद बच्चा जब चिल्लाया तो घर के लोग आये और देखे कि खून निकल रहा है. बच्चे को लेकर इधर-उधर झाड़ फूंक करवाया, लेकिन दो चार घंटे के बाद उसकी मौत हो गयी. घटना को सुनकर पंचायत की मुखिया कलावती देवी ने उसके घर जाकर सांत्वना दी और बीडीओ से बात कर मुआवजे की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन