आरा : जुए के विवाद में घर से बुलाकर युवक को मारी गोली, गयी जान
Updated at : 22 Jul 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : सिन्हा ओपी थाने के फरहदा गांव में अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार हत्या कर दी. घटना फरहदा गांव के कुछ दूरी पर आम के बगीचे के समीप हुई. सूचना पाते ही बड़हरा थाना पुलिस और सिन्हा ओपी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के […]
विज्ञापन
आरा : सिन्हा ओपी थाने के फरहदा गांव में अपराधियों ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार हत्या कर दी. घटना फरहदा गांव के कुछ दूरी पर आम के बगीचे के समीप हुई. सूचना पाते ही बड़हरा थाना पुलिस और सिन्हा ओपी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान सुशील तिवारी के रूप में की गयी जो महुदही गांव निवासी चकलेश्वर तिवारी का पुत्र था.
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करते हुए भाग निकले. गोली सुशील तिवारी के छाती में लगी, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. घटना का कारण पूर्व का रंजिश तथा जुआ खेलने को लेकर विवाद बताया जाता है. अपराधियों द्वारा दो राउंड फायरिंग करते हुए भागने की बात बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे.
घटना के बाद कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ लोगों द्वारा सुशील तिवारी को घर से बुलाकर बगीचे में ले जाया गया, जहां गोली मार कर हत्या कर दी गयी. इस मामले में परिजनों द्वारा बताया गया कि मुख्य आरोपित राजनारायण सिंह का पुत्र अजय सिंह है, जो घर से बुलाकर ले गया व गोली मारकर हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




