आरा : हटाये गये तीन कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2019 4:27 AM
आरा (भोजपुर) : शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से दो छात्राओं के भाग जाने संबंधी मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने वार्डेन गीता कुमारी, आदेशपाल छबीला सिंह एवं रात्रि प्रहरी मो सद्दाम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. साथ ही इस मामले में पांच व्यक्तियों […]
आरा (भोजपुर) : शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से दो छात्राओं के भाग जाने संबंधी मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने वार्डेन गीता कुमारी, आदेशपाल छबीला सिंह एवं रात्रि प्रहरी मो सद्दाम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. साथ ही इस मामले में पांच व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
डीएम ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों का सुचारु एवं सुव्यवस्थित संचालन विद्यालय के नियमावली के अनुरूप किया जायेगा. जांच टीम ने वार्डन गीता कुमारी की भूमिका को गलत बताया है. उनके द्वारा विद्यालय में नामांकित 100 छात्राओं के अतिरिक्त दो बच्चियों को अनाधिकृत रूप से बिना नामांकन के आवासीय विद्यालय में रखा गया था, जो आवासीय विद्यालय नियमावली के प्रावधानों के प्रतिकूल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










