जनप्रतिनिधियों की पहल पर प्रेमी जोड़े की हुई शादी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2019 5:20 AM

विज्ञापन

सहार : सहार सूर्य मंदिर पर प्रेमी जोड़े की शादी मुखिया एवं सरपंच की पहल के बाद करायी गयी. जानकारी के अनुसार अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नरियडिह निवासी शिव शंकर प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार एवं सहार थाना क्षेत्र के पतरिया निवासी शकीर चंद्र चौधरी के 25 वर्षीया पुत्री नीतू कुमारी के बीच […]

विज्ञापन

सहार : सहार सूर्य मंदिर पर प्रेमी जोड़े की शादी मुखिया एवं सरपंच की पहल के बाद करायी गयी. जानकारी के अनुसार अजीमाबाद थाना क्षेत्र के नरियडिह निवासी शिव शंकर प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार एवं सहार थाना क्षेत्र के पतरिया निवासी शकीर चंद्र चौधरी के 25 वर्षीया पुत्री नीतू कुमारी के बीच सात वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था,

जिसमें शिव शंकर प्रसाद के द्वारा अपने पुत्र शशीकांत कुमार की शादी दूसरे जगह तय की गयी थी, जिसकी जानकारी प्राप्त होने पर लड़की नीतू कुमारी के द्वारा बड़ागांव के मुखिया एवं सरपंच से फैसले की गुहार लगायी गयी थी.
जिस पर बडगांव मुखिया विनोद चौधरी, सरपंच रामानंद प्रसाद एवं पंचों के द्वारा दोनों पक्षों के साथ बैठक कर शशिकांत कुमार की शादी नीतू कुमारी से करने की फैसला सुनाया गया तथा किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न करने पर उचित कार्रवाई करने के भी बात की गयी. जिस पर 24 जून को सहार सूर्य मंदिर पर दोनों पक्षों की शादी संपन्न करायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन