आरा : हादसे में युवक की मौत, लोगों ने डंपर फूंका

आरा : नवादा थाना क्षेत्र की पूर्वी गुमटी के पास जवाहर टोला मुहल्ले में मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मौत के बाद गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया. घटना सोमवार की देर रात की है. जब मिट्टी लाद कर डंपर जा रहा था, तभी सोया […]
आरा : नवादा थाना क्षेत्र की पूर्वी गुमटी के पास जवाहर टोला मुहल्ले में मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मौत के बाद गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर दिया. घटना सोमवार की देर रात की है.
जब मिट्टी लाद कर डंपर जा रहा था, तभी सोया हुआ युवक उसकी चपेट में आ गया. घटना के बाद डंपर चालक वाहन को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग निकला. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने डंपर को आग के हवाले कर दिया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की. सूचना पाकर जाम हटाने गयी पुलिस पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




