दो बेटों के डूबने से बुझ गया घर का चिराग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा : मुंडन समारोह में शामिल होने आये दो बच्चों की मौत की खबर के बाद बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र धतुरी टोला गांव में मातम पसर गया है. गुरुवार की देर शाम जैसे ही शव धतुरी टोला गांव पहुंचे. पूरा गांव सन्न हो गया. लोगों की भीड़ जुटने लगी. इधर एक साथ दो […]
विज्ञापन
आरा : मुंडन समारोह में शामिल होने आये दो बच्चों की मौत की खबर के बाद बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र धतुरी टोला गांव में मातम पसर गया है. गुरुवार की देर शाम जैसे ही शव धतुरी टोला गांव पहुंचे. पूरा गांव सन्न हो गया. लोगों की भीड़ जुटने लगी. इधर एक साथ दो पुत्रों की हुई मौत के बाद पूरे घर में मातम पसर गया. चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी कर रहे पिता को जैसे ही दोनों पुत्रों को मरने की सूचना मिली वह बदहवास हो गये और वहां से दौड़े-दौड़े चल दिये. स्थिति समझा जा सकता है.
जिन बच्चों को मां-पिता पढ़ा-लिखा कर योग्य बनाने की सपना अपने मन में संजोये हुए थे. वह सपना गुरुवार को बिखर गया. दोनों बच्चे पढ़ने में काफी मेधावी और मिलनसार थे. उन्हें क्या पता था कि मुंडन एक बहाना होगा. गुरुवार को एक साथ दोनों पुत्रों की मौत हो जायेगी. इस घटना में सुरेश सिंह के घर का चिराग सदा के लिए बूझ गया. बताया जाता है कि सुरेश सिंह के दो पुत्र राजकुमार और नीतीश थे. एक पुत्री रूमा है, जो सबसे छोटी है.
मां अरुणा देवी का कलेजा फटा जा रहा था. उसके रोने-चिखने की आवाज सुनकर आस-पास की महिलाएं जुट गयी थीं और सांत्वना बंधा रही थीं. बता दें कि गांव के ही शिव दयाल कमकर के नाती का मुंडन समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों बच्चे आये थे. हालांकि बार- बार मां दोनों को जाने से मना कर रही थी लेकिन दोनों ने बात नहीं मानी. बार- बार यही बात कहकर अरुणा देवी रो रही थी. वहीं एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत के बाद पूरा परिवार व गांव के लोगों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था.
मां की बात मान गये होते तो शायद नहीं होती घटना
राजकुमार और नीतीश जब घर से मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए चले तो मां अरुणा देवी दोनों को पूरा रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों बच्चे मां को कम पानी में स्नान करने और गांववालों के साथ सुरक्षित घर लौटने का वादा कर मां की बात को टाल गये और मुंडन संस्कार में शामिल होेने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ चले गये. अगर ये मां की बात को मान गये होते तो शायद ये घटना नहीं होती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










