मतदान सामग्री कोषांग की तैयारी तेज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन

आरा : सातवें चरण के तहत 19 मई को आरा निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाले जायेंगे. इसको लेकर सभी मतदान कर्मियों को विधानसभावार निर्धारित मतदान सामग्री वितरण सेंटर पर 17 मई को योगदान देना. वहीं से 18 मई को मतदान सामग्री के साथ सभी मतदान कर्मी अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे. इसको […]
विज्ञापन
आरा : सातवें चरण के तहत 19 मई को आरा निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाले जायेंगे. इसको लेकर सभी मतदान कर्मियों को विधानसभावार निर्धारित मतदान सामग्री वितरण सेंटर पर 17 मई को योगदान देना. वहीं से 18 मई को मतदान सामग्री के साथ सभी मतदान कर्मी अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे. इसको ध्यान में रखते हुए मतदान सामग्री कोषांग चेक लिस्ट के अनुसार मतदान सामग्री का पैकेजिंग तैयार करना शुरू कर दिया है.
इस कार्य को ससमय पूरा करने के लिए मतदान सामग्री कोषांग ने पर्याप्त संख्या में कर्मियों की तैनाती की गयी है. वहीं मतदान सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी पूरे दिन मतदान सामग्री तैयारी कार्य को अपनी देखरेख में संपन्न कराने में जुटे हुए हैं.
कोषांग के पदाधिकारियों का कहना है कि मतदान सामग्री का पैकेजिंग कार्य 15 मई तक पूरा कर लिया जायेगा. क्योंकि 16 मई से विधानसभावार बनाये गये डिस्पैच सेंटर पर मतदान सामग्री को भेजने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा. ताकि 17 मई को योगदान के साथ मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री का पैकेट चेक लिस्ट के साथ उपलब्ध कराया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




