आरा : 34 वर्ष के लड़के के हाथों में सौंप दी 13 वर्ष की गुड़िया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Apr 2019 6:37 AM
आरा : भोजपुर जिले में 34 वर्ष के लड़के के साथ एक 13 वर्ष की गुड़िया (काल्पनिक नाम) के शादी रचाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में संदेश थाने की पुलिस द्वारा मंदिर के पुजारी से सर्टिफिकेट की मांग की गयी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. हालांकि पूरे […]
आरा : भोजपुर जिले में 34 वर्ष के लड़के के साथ एक 13 वर्ष की गुड़िया (काल्पनिक नाम) के शादी रचाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में संदेश थाने की पुलिस द्वारा मंदिर के पुजारी से सर्टिफिकेट की मांग की गयी है.
जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. हालांकि पूरे मामले में पुलिस की निष्क्रियता और लापरवाही स्पष्ट रूप से दिख रही है. 20 दिन पहले इस मामले को लेकर 13 वर्ष की बच्ची ने स्वयं महिला थाने की पुलिस को आवेदन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद बच्ची ने उसी आवेदन को सदर एसडीओ के पास आवेदन दिया.
सदर एसडीओ द्वारा उस आवेदन को धनगाई पुलिस को भेज दिया गया. धनगाई पुलिस द्वारा बच्ची को आश्वासन दिया गया था कि पुलिस के रहते उसकी शादी नहीं होगी. पुलिस द्वारा उसके मां-बाप से भी पूछताछ कर शादी नहीं करने की बात बतायी गयी थी, लेकिन 26 अप्रैल को संदेश थाने के शिवाला मंदिर में मां-बाप ने उसकी शादी कर दी.
पुलिस के पहुंचने के पहले हो चुकी थी शादी : पुलिस को जैसे ही भनक लगी. पुलिस ने संदेश थाना पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही उसकी शादी कर दी गयी. हालांकि एसडीओ द्वारा इस मामले की जानकारी संदेश के सीओ तथा संदेश थाने की पुलिस को भी दी गयी.
उसके बावजूद शादी नहीं रुकी. पुलिस की भनक लगते ही परिजन उसे लेकर दूसरे मंदिर में चले गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मंदिर के पुजारी से बातचीत की और सख्त कार्रवाई करने का प्रेसर बनाया तो मंदिर के उसने पूरी बात प्रशासन को बतायी. इसके बाद मंदिर के पुजारी से रसीद और सर्टिफिकेट की मांग की गयी. सर्टिफिकेट और रसीद के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










