आरा : पूर्णिया में बरामद एके-47 मामले में एनआइए का छापा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2019 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपित संतोष सिंह की तलाश में आयी थी टीम आरा : पूर्णिया में हथियार तस्करों के पास से बरामद तीन एके-47 के मामले की जांच के लिए एनआइए की टीम गुरुवार को आरा पहुंची. इस दौरान टीम ने आरा के नवादा थाना पुलिस के सहयोग से हरिजी के हाता मुहल्ला समेत कई संभावित ठिकानों पर […]
विज्ञापन
आरोपित संतोष सिंह की तलाश में आयी थी टीम
आरा : पूर्णिया में हथियार तस्करों के पास से बरामद तीन एके-47 के मामले की जांच के लिए एनआइए की टीम गुरुवार को आरा पहुंची. इस दौरान टीम ने आरा के नवादा थाना पुलिस के सहयोग से हरिजी के हाता मुहल्ला समेत कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की.
हालांकि, कोई आरोपित हाथ नहीं लग सका. एनआइए की टीम करीब दो घंटे तक आरा में रही. टीम को संतोष सिंह की तलाश थी. गौरतलब है कि सात फरवरी को पूर्णिया जिले में पुलिस ने तीन एके-47 के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था. तस्करों के पास से 1200 राउंड कारतूस भी बरामद किये गये थे. एक सफारी से तीन एके-47 बरामद किया गया था.
गिरफ्तार तस्कर नागालैंड के रहने थे. पूछताछ में तस्करों ने बताया कि हथियार को आरा सप्लाइ करनी थी. आरा के मुकेश और संतोष नाम के शख्स ने हथियार के लिए पैसे दिए थे. कुछ दिनों पहले आरा निवासी मुकेश को झारखंड से पकड़ा गया था, जबकि, संतोष समेत अन्य संदिग्ध अब भी फरार चल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




