डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल
Updated at : 27 Mar 2019 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

आरा/जगदीशपुर : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामदास टोला गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित डंपर ने एक बाइक को धक्का मार दिया, जिससे बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे […]
विज्ञापन
आरा/जगदीशपुर : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामदास टोला गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित डंपर ने एक बाइक को धक्का मार दिया, जिससे बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गये. दोनों को इलाज के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया.
वहीं दूसरे को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव निवासी स्व नंद कुमार यादव के 22 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में की गयी.
जबकि जख्मी दोस्त इसी गांव का दोघरा गांव निवासी सुनील महतो बताया जाता है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि मंगलवार को गणेश अपनी भाभी का इंटर का परीक्षा फॉर्म भरने बिक्रमगंज कॉलेज में गया हुआ था. इसके साथ इसका दोस्त सुनील भी बाइक पर सवार था.
लौटने के क्रम में पीरो-जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर रामदास टोला गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे डंपर की चपेट में आ गये, जिससे दोनों जख्मी हो गये, जहां गणेश की मौत हो गयी. वहीं सुनील बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भी पहुंच गयी और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. इधर शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
तीन भाइयों में सबसे छोटा था गणेश : मृतक गणेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था. बड़ा भाई विनोद यादव, मझिला महेश यादव है.
घटना की सूचना मिलते ही दोनों भाई अपने छोटे भाई की मौत के बाद दहाड़ मारकर रोने लगा. इधर गणेश की मां मीरा कुंवर का भी रोते-रोते बुरा हाल है. घटना की सूचना पाकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया. घर में मातमी सन्नाटा पसर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




