134 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर निगम के समीप चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को दबोच लिया. इनके पास से बैग में रखे 134 बोतल फ्रुटीनुमा शराब जब्त की गयी. हालांकि पुलिस को देखकर बाइक सवार तस्कर भागने लगे. पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया. पकड़े […]
विज्ञापन
आरा : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर निगम के समीप चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को दबोच लिया. इनके पास से बैग में रखे 134 बोतल फ्रुटीनुमा शराब जब्त की गयी. हालांकि पुलिस को देखकर बाइक सवार तस्कर भागने लगे. पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया.
पकड़े गये शराब तस्करों में सोनवर्षा गांव निवासी अभिषेक सिंह तथा तरारी थाना क्षेत्र के करथ गांव निवासी अमित कुमार शामिल हैं. पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों शराब का खेप लेकर विष्णु नगर जा रहे थे.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने नगर निगम के समीप वाहन चेकिंग लगाया. वाहन चेकिंग के दौरान दोनों पुलिस को चकमा देकर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. दोनों उत्तरप्रदेश से शराब लेकर आ रहे थे. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि टीम में दारोगा राम लखन प्रसाद, जवान राजू मिश्रा, कुंदन कुमार तथा रंजन कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










