इमरान हत्याकांड के मुख्य गवाह और बहन को मारीं गोलियां
Updated at : 26 Feb 2019 2:02 AM (IST)
विज्ञापन

फायरिंग में गवाह की बहन की गयी जान, बड़ा भाई जख्मी आरा : भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के दूध कटोरा मुहल्ले में नकाबपोश 10-12 की संख्या में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इमरान हत्याकांड के मुख्य गवाह इमरान के बड़े भाई अकील अहमद को गोली मार दी. इस दौरान उसकी बहन को भी […]
विज्ञापन
फायरिंग में गवाह की बहन की गयी जान, बड़ा भाई जख्मी
आरा : भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के दूध कटोरा मुहल्ले में नकाबपोश 10-12 की संख्या में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इमरान हत्याकांड के मुख्य गवाह इमरान के बड़े भाई अकील अहमद को गोली मार दी. इस दौरान उसकी बहन को भी अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत मौके पर हो गयी. हालांकि इस घटना में इमरान का बड़ा भाई अकील जख्मी हो गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
उसकी छाती में गोली लगी है. फिलहाल डॉक्टर गोली निकालने का प्रयास कर रहे हैं. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले. घटना सोमवार की देर शाम की है, जब अकील अपने घर में था, तभी 10-12 नकाबपोश अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे, जिससे वह जख्मी हो गया. पास में उसकी बहन भी खड़ी थी, जिसे अपराधियों ने गोली मार दी. इमरान की बहन शबनम तारा बतायी जाती है, जो मोहम्मद इरशाद की पत्नी थी. वह मीरगंज की रहने वाली है.
बताया जा रहा है कि वह अपने भाइयों से मिलने आयी थी. बता दें कि 1 सप्ताह पूर्व शबनम तारा को कसाई टोला के गुंडाराज और गुरु चोर ने जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले को लेकर नगर थाना में शबनम ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया था, पुलिस अभी जांच कर रही थी कि अपराधियों ने पुनः घटना को अंजाम दे दिया. घटना को लेकर काफी आक्रोश में है. परिजनों ने पुलिस के प्रति भी आक्रोश जताया है. परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और छानबीन कर रही है.
बता दें कि 2 माह पहले दुकान खाली कराने को लेकर और रंगदारी को लेकर एक पक्ष के लोगों ने गोलियां चलायी थीं, जिसमें इमरान खान की हत्या हो गयी थी. इस मामले में अकील और एक बीएसएनएल कर्मचारी को भी गोली लगी थी. घटना के बाद इमरान के बड़े भाई अकील खान के द्वारा शहर के कुख्यात खुर्शीद कुरैशी सहित नौ लोगों को नामजद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




