नकल की शिकायत पर नपेंगे केंद्राधीक्षक

इंटर परीक्षा : कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी परीक्षा केंद्रों के बाहर निषेधज्ञा रहेगी लागू आरा :जिला प्रशासन ने जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा को कदाचार मुक्त संचालन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को जिलाधिकारी संजीव कुमार ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं दंडाधिकारियों के साथ […]
इंटर परीक्षा : कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी
परीक्षा केंद्रों के बाहर निषेधज्ञा रहेगी लागू
आरा :जिला प्रशासन ने जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा को कदाचार मुक्त संचालन को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को जिलाधिकारी संजीव कुमार ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं दंडाधिकारियों के साथ एक बैठक की. बैठक में कहा कि जिले में हर हाल में परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न होनी चाहिए. इसमें केंद्राधीक्षकों की भूमिका अहम होगी.
उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान कदाचार या नकल की शिकायत मिली तो संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक पर कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने कहा कि सभी अनुमंडल के अनुमंडलाधिकारियों को परीक्षा के दौरान निषेधज्ञा लागू करने का आदेश दे दिया गया है. बैठक में पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार, अपर समाहर्ता सुरेंद्र प्रसाद, नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह, जनसंपर्क पदाधिकारी प्रमोद कुमार, डीएम के ओएसडी संजीव कुमार सिंह सहित केंद्राधीक्षकों व दंडाधिकारियों ने हिस्सा लिया.
दो पालियों में होगी परीक्षा : परीक्षा दो पालियों में होगी. पहले दिन पहली पाली में 9:30 से 12:45 तक जीव विज्ञान, हिंदी व वोकेशनल कोर्स की परीक्षा ली जायेगी. वहीं दूसरी पाली में 1:45 से पांच बजे तक दर्शनशास्त्र व वाणिज्य विषय की परीक्षा संचालित की जायेगी. छह से 16 फरवरी तक संचालित होनेवाली परीक्षा के लिए भोजपुर जिले में कुल 39 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें आरा अनुमंडल के तहत 28, जगदीशपुर अनुमंडल के तहत सात व पीरो अनुमंडल के तहत चार परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिले में छात्रों के लिए कुल 20 व छात्राओं के लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
डीपीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार जिले में कुल 41,367 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें विज्ञान संकाय से 19238, कला संकाय से 20562, वाणिज्य संकाय से 1512 व वोकेशनल कोर्स से कुल 55 परीक्षार्थी इंटर की परीक्षा देंगे. उन्होंने बताया कि आरा अनुमंडल से कुल 24073 छात्र व 9106 छात्राएं परीक्षा देंगी. जगदीशपुर अनुमंडल से कुल 4079 छात्राएं परीक्षाएं देंगी. इनमें विज्ञान संकाय से 764, कला संकाय से 3247 व वाणिज्य संकाय से 68 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. पीरो अनुमंडल से कुल 3166 छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगी. इनमें विज्ञान संकाय से 787, कला संकाय से 2361 व वाणिज्य संकाय से 18 छात्राएं परीक्षा देंगी.
सीसीटीवी से होगी निगरानी : कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए 39 परीक्षा केंद्रों पर सीटीटीवी कैमरे से निगरानी करायी जायेगी ताकि परीक्षा को हर हाल में कदाचार मुक्त बनाया जा सके. बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी व पुलिस बल के जवान तैनात किये जायेंगे ताकि परीक्षा केंद्र पर किसी प्रकार की अनहोनी की घटना न घटे.
पहली बार 10 सेट प्रश्न पत्र होगा
इस बार इंटरमीडिएड की परीक्षा पिछले साल की परीक्षा से कुछ भिन्न होगी. कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड के द्वारा 10 सेटों में प्रश्न पत्र तैयार किया गया है. हर बार परीक्षा में प्रश्न पत्र के चार सेट होते थे.
परीक्षा की तैयारी में जुटे केंद्राधीक्षक
पूरे दिन परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक तैयारी में जुटे रहे. परीक्षा हॉल में परीक्षार्थियों को बैठने के लिए बेंचों पर पूरे दिन पर्ची चस्पाने में व्यवस्था दिखे कर्मी ताकि परीक्षा को केंद्र मुक्त माहौल में संपन्न किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




