आरा : पांच हजार घूस लेते ग्रामीण आवास सहायक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इंदिरा आवास की दूसरी किस्त देने के लिए मांगी थी रिश्वत आरा : भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल के आयर थाना क्षेत्र की बरनाव पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक को इंदिरा आवास के नाम पर पांच हजार रिश्वत लेते बुधवार को निगरानी की टीम ने दबोच लिया. उक्त गिरफ्तारी इसाढ़ी बाजार की एक मिठाई दुकान […]
विज्ञापन
इंदिरा आवास की दूसरी किस्त देने के लिए मांगी थी रिश्वत
आरा : भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल के आयर थाना क्षेत्र की बरनाव पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक को इंदिरा आवास के नाम पर पांच हजार रिश्वत लेते बुधवार को निगरानी की टीम ने दबोच लिया. उक्त गिरफ्तारी इसाढ़ी बाजार की एक मिठाई दुकान में हुई जब ग्रामीण आवास सहायक पैसा लेने के लिए इसाढ़ी बाजार की मिठाई दुकान में उक्त लोगों को बुलाया.
निगरानी की टीम ने पैसा लेते ही उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. आवास सहायक को तुरंत गिरफ्तार कर निगरानी की टीम अपने साथ लेकर चली गयी. पकड़ा गया ग्रामीण आवास सहायक मुन्ना कुमार बताया जाता है, जो उदवंतनर थाना क्षेत्र के चक्रदह गांव का रहने वाला है. वह बरनाव पंचायत में ग्रामीण आवास सहायक के रूप में काम कर रहा था.
बताया जा रहा है कि बरनाव पंचायत के दक्षिणी मठिया गांव निवासी विश्वनाथ गिरि के पुत्र छोटू गिरि द्वारा निगरानी विभाग को 27 अक्टूबर को आवेदन दिया गया था. इसमें बताया गया था कि ग्रामीण आवास सहायक द्वारा इंदिरा आवास के नाम पर 10 हजार रुपये के रिश्वत की मांग की जा रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










