आरा : घरवालों का विरोध कर युवती ने की शादी, परिजनों ने मार डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आरा : चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार स्थित महाजन टोला मुहल्ले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. घरवालों के मना करने के बाद भी शादी करने पर एक युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद परिजन शव छोड़ कर घर में ताला बंद कर […]
विज्ञापन
आरा : चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार स्थित महाजन टोला मुहल्ले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. घरवालों के मना करने के बाद भी शादी करने पर एक युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद परिजन शव छोड़ कर घर में ताला बंद कर भाग निकले.
इसकी भनक पुलिस को लगी, जिसके बाद घर का ताला तोड़कर शव को बरामद किया. चरपोखरी थाने की पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मृत रेखा कुमारी उर्फ पुतुल कुमारी गड़हनी बाजार के महाजन टोला निवासी मुन्ना साह की बेटी थी.
उसने चार दिन पहले युवती ने सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़के से कोर्ट में शादी की थी, जो परिवार को नागवार गुजरा. घर वाले लड़की को मनाकर अपने घर ले आये और गुरुवार की शाम उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी. हालांकि, चरपोखरी के थानाध्यक्ष विश्वजीत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पीरो कोर्ट में चार दिन पहले प्रेमी से किया था विवाह
गड़हनी थाना क्षेत्र के महाजन टोला निवासी मुन्ना साह की पुत्री रेखा कुमारी उर्फ पुतुल कुमारी ने चार दिन पहले पीरो कोर्ट में शादी रचायी थी. लड़की का सिकरहट्टा के एक लड़के के साथ कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे. इधर लड़की के पिता व मां ने शादी के बाद उसे बहला कर घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी गयी.
लड़के से पूछताछ के बाद मामले का होगा खुलासा
रेखा शादी के बाद अपने घर कैसे आयी यह एक अहम सवाल है. आखिर जब परिजन से नाराज होकर युवती ने शादी रचायी तो चार दिनो में ही वह मायके कैसे आयी. यह लड़के से पूछताछ के बाद ही राज खुल पायेगा. फिलहाल पुलिस मृतका के पिता से पूछताछ कर रही है. पुलिस लड़के की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










