मोकामा में पुलिस पर हमला, लाठीचार्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोकामा : पंचमहला ओपी पुलिस मंगलवार की शाम डुमरा गांव से चाय दुकानदार मनीष कुमार को उठाकर थाने ले गयी. इसके विरोध में ग्रामीणों रात आठ बजे एनएच 80 को जाम कर दिया. वहीं जाम हटाने गयी पुलिस पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. इसमें थानेदार सुभाष कुमार व एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो […]
विज्ञापन
मोकामा : पंचमहला ओपी पुलिस मंगलवार की शाम डुमरा गांव से चाय दुकानदार मनीष कुमार को उठाकर थाने ले गयी. इसके विरोध में ग्रामीणों रात आठ बजे एनएच 80 को जाम कर दिया. वहीं जाम हटाने गयी पुलिस पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. इसमें थानेदार सुभाष कुमार व एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये. उग्र भीड़ पुलिस पर तानाशाही रवैये का आरोप लगा कर हंगामा कर रही थी, जिसको लेकर देर रात तक यातायात बाधित रहा. बाद में कई थानों की पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम को हटाया. दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि चाय दुकान पर अपराधियों का जमावड़ा लगा है. थानेदार ने दलबल के साथ छापेमारी की, लेकिन दुकान पर कोई मौजूद नहीं था.
पुलिस ने चाय दुकानदार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया. बाद में दुकान की तलाशी लेने पर पिस्तौल बरामद हुआ. चाय विक्रेता के थाने में बेवजह बंद होने की खबर पूरे गांव में फैला दी गयी. इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पहले थाने के पास जुटकर पुलिस पर चाय दुकानदार को छोड़ने का दबाव बनाय, लेकिन पुलिस ने दुकानदार को छोड़ने से इन्कार कर दिया. इससे आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर हंगामा शुरू कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










