भोजपुर : घर में घुस कर शिक्षक के पुत्र की गोली मार कर हत्या, इलाके में कई तरह की हो रही चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2018 11:01 AM
आरा : भोजपुर जिले में हथियारबंद अपराधियों ने बुधवार की सुबह घर में घुस कर आराम से एक युवक को गोली मार कर चलते बने. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सुबह सबेरे शिक्षक के पुत्र की हत्या किये जाने को […]
आरा : भोजपुर जिले में हथियारबंद अपराधियों ने बुधवार की सुबह घर में घुस कर आराम से एक युवक को गोली मार कर चलते बने. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सुबह सबेरे शिक्षक के पुत्र की हत्या किये जाने को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
जानकारी के मुताबिक, घटना के संबंध में भोजपुर जिले के बड़ी मठिया निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह दो लोग झूठी पहचान बताते हुए घर में घुस आये. दोनों घर में आराम से बैठ कर बातें करने लगे. बेटे संतोष कुमार सिंह की पत्नी मेहमान बने अपराधियों के लिए चाय बनाने के लिए चली गयी. इसी बीच, अपराधियों ने हथियार निकालते हुए बेटे संतोष के सिर में गोली मार दी. संतोष को गोली लगते ही वह गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है.
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और छानबीन में जुट गयी. साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेते पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










