दंपति की मौत के बाद फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

Updated at : 31 Aug 2018 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
दंपति की मौत के बाद फूटा गुस्सा, जाम की सड़क

आरा/चरपोखरी : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदरिया गांव में बुधवार की देर रात बिजली की चपेट में आने से हुए दंपति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर मोड़ के समीप जाम कर दिया गया. आक्रोशित लोग बिजली विभाग पर […]

विज्ञापन

आरा/चरपोखरी : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदरिया गांव में बुधवार की देर रात बिजली की चपेट में आने से हुए दंपति की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह आरा-सासाराम स्टेट हाइवे को चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर मोड़ के समीप जाम कर दिया गया. आक्रोशित लोग बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के आश्रितों को मुआवजे की मांग करने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और जाम कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने लगी. बाद में घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पीरो एसडीओ सुनील कुमार चरपोखरी बीडीओ संदीप कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष विश्वजीत, सीओ अजय कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर कर सरकारी लाभ के तहत 4-4 लाख मुआवजे दिये जाने का आश्वासन दिया,

जिसके बाद जाम समाप्त हुआ. इस दौरान दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थीं. बता दें कि मदरिहा गांव में बुधवार की रात करेंट की चपेट में आने से रामजी साह के बड़े पुत्र शैलेश साह एवं उनकी पत्नी संगीत देवी की मौत हो गयी थी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. महिला के गर्भ में पल रहा छह माह का बच्चा बिजली से करेंट लगने से मौत हो गयी, जिससे परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूटकर गिर पड़ा है. मृतक शैलेश को तीन पुत्रियां प्रियांशु, अंशु व काजल हैं. परिजनों के अनुसार उसके गर्भ में छह माह का बच्च्चा भी था. इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि शैलेश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. इसके दो छोटे भाई भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन