मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत

पीरो : पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्हवार गांव में बरसात के कारण मिट्टी की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका मनोरमा देवी बम्हवार गांव निवासी काशीनाथ सिंह की पत्नी बतायी जाती है. घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि रविवार की रात मनोरमा देवी घर के अंदर सोयी […]
पीरो : पीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्हवार गांव में बरसात के कारण मिट्टी की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका मनोरमा देवी बम्हवार गांव निवासी काशीनाथ सिंह की पत्नी बतायी जाती है. घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि रविवार की रात मनोरमा देवी घर के अंदर सोयी थी. इसी बीच लगातार हो रही वर्षा के कारण मिट्टी की दीवार अचानक ध्वस्त होकर गिर पड़ी. अचानक दीवार गिरने के कारण मलबे के नीचे दब जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. इस घटना से काशीनाथ सिंह के परिवार सहित पूरे गांव में मातम छाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




