बस ने बाइक सवार तीन कांवरियों को रौंदा, एक की मौत, दो जख्मी

आरा/पीरो : आरा- सासाराम स्टेट हाइवे पर बुधवार को जिले के हसनबाजार ओपी थाना क्षेत्र के नोनार मोड़ के समीप अनियंत्रित बस ने बाइक सवार तीन कांवरियों को रौंद दिया, जिससे एक की मौत हो गयी. वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को इलाज के […]
आरा/पीरो : आरा- सासाराम स्टेट हाइवे पर बुधवार को जिले के हसनबाजार ओपी थाना क्षेत्र के नोनार मोड़ के समीप अनियंत्रित बस ने बाइक सवार तीन कांवरियों को रौंद दिया, जिससे एक की मौत हो गयी. वहीं दो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को इलाज के लिए पीरो अस्पताल लाया गया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं दो का इलाज चल रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया.
मृतक की पहचान जितेंद्र साह के रूप में की गयी, जो नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी गोपाल साह का पुत्र है. जबकि आरा पकड़ी के दो अन्य साथी धर्मेंद्र कुमार और उमाशंकर यादव बुरी तरह जख्मी हो गये हैं, जिनका इलाज पीरो में कराया गया. बेहतर इलाज के लिए दोनों को आरा रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि बुधवार को एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों रोहतास जिला अंतर्गत गुप्ता धाम में बाबा गुप्तेश्वरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए जा रहे थे. तीनों बाइक सवार जैसे ही नोनार मोड़ के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक यात्री बस से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी.
इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी तीनों बाइक सवार को स्थानीय लोगों की मदद से पीरो अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल तीनों जख्मियों को आरा रेफर कर दिया. जख्मियों को लेकर पीरो अस्पताल पहुंचे लोगों ने यहां मौजूद चिकित्सकों पर जख्मियों के इलाज में लापरवाही और मनमानी पर आक्रोश जताते हुए कहा कि गंभीर रूप से जख्मी युवकों को लेकर वे लोग जब अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद चिकित्सक जख्मियों का प्राथमिक उपचार करने के बजाय जल्द से जल्द उन्हें अस्पताल से हटाने की जुगत में लगे रहे. जानकारी के अनुसार, आरा में इलाज के क्रम में गंभीर रूप से जख्मी जितेंद्र कुमार साह की मौत हो गयी है, जबकि अन्य दोनों जख्मी युवकों की हालत भी गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गयी और बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




