पूर्व के भूमि विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली, जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 4:30 AM
उदवंतनगर : थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार के समीप घात लगाये बैठे अपराधियों ने एक बुजुर्ग पर अंधाधुंध फायरिंग कर जख्मी कर दिया तथा 85 हजार रुपया लूट कर हथियार लहराते चंपत हो गये. गंभीर हालत में इलाज के लिए बुजुर्ग को सदर अस्पताल लाया गया. जख्मी बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बजरूहां गांव निवासी स्व […]
उदवंतनगर : थाना क्षेत्र के उदवंतनगर बाजार के समीप घात लगाये बैठे अपराधियों ने एक बुजुर्ग पर अंधाधुंध फायरिंग कर जख्मी कर दिया तथा 85 हजार रुपया लूट कर हथियार लहराते चंपत हो गये. गंभीर हालत में इलाज के लिए बुजुर्ग को सदर अस्पताल लाया गया. जख्मी बुजुर्ग थाना क्षेत्र के बजरूहां गांव निवासी स्व टेभू यादव का 70 वर्षीय पुत्र लालू यादव बताया जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व के चले आ रहे भूमि विवाद के कारण घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया.
खेत रेहन लेने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद एकाएक हिंसात्मक होने से गांव में दहशत का माहौल बन गया है. गुरुवार को भैंस खरीदने जा रहे बुजुर्ग को अपराधियों ने घेर लिया. लोग इसे एक पूर्व के विवाद से भी जोड़ कर देख रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, एक विवादित भूमि को लालू यादव के ट्रैक्टर से जोतने के बाद विवाद गहराया था. उक्त विवादित भूमि पर गत साल भी हल नहीं चल सका था.
खेत जोतने के लिए अपनी ट्रैक्टर भेजना लालू यादव को भारी पड़ा. थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि जख्मी बुजुर्ग ने अपने लिखित बयान में हत्या की नीयत से गोली मारने तथा 85 हजार रुपये लूटने की बात कही है. इस मामले में मुखदेव सिंह,सुखदेव सिंह,नन्दजी सिंह सहित 9 लोगों को नामजद बनाया गया है. पुलिस मामले के तहकीकात में जुटी है. अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










