सड़क पर उतरे बड़हरा विधायक समर्थक, पुलिस को देख भागे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

कायमनगर बाजार पर लगा दी थी धारा 144 विधायक समर्थक काली पट्टी लगा जताया विरोध दो दिनों से बड़हरा विधायक की हो रही तलाश विधायक की गिरफ्तारी का जारी है वारंट विधायक को सर्किट हाउस से हटाने के बाद दी थी चेतावनी आरा/कोइलवर : चार दिन पूर्व आरा परिसदन में प्रधानाध्यापक के साथ बैठक कर […]
विज्ञापन
कायमनगर बाजार पर लगा दी थी धारा 144
विधायक समर्थक काली पट्टी लगा जताया विरोध
दो दिनों से बड़हरा विधायक की हो रही तलाश
विधायक की गिरफ्तारी का जारी है वारंट
विधायक को सर्किट हाउस से हटाने के बाद दी थी चेतावनी
आरा/कोइलवर : चार दिन पूर्व आरा परिसदन में प्रधानाध्यापक के साथ बैठक कर रहे बड़हरा विधायक सरोज यादव को जिला प्रशासन के आदेश पर सर्किट हाउस से बाहर कर दिया गया था. डीडीसी के नेतृत्व में पुलिस ने विधायक को सर्किट हाउस से हटाया था. इसी के विरोध में विधायक ने जिला प्रशासन को तानाशाह बताते हुए 21 जून को आरा-पटना मुख्य पथ को जाम करने की चेतावनी दी थी. जिला प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए दो दिनों से बड़हरा विधायक की तलाश कर रही थी.
हालांकि विधायक फरार बताये जाते हैं. पुलिस को जैसे ही भनक लगी की बड़हरा विधायक के समर्थक कायमनगर बाजार के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वाले हैं, तभी प्रशासन व पुलिस की टीम कायमनगर बाजार पहुंच गयी. वहां पर धारा 144 लगा दी गयी. पुलिस को देखकर विधायक समर्थक भाग खड़े हुए. पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधायक समर्थकों ने काला पट्टी लगाकर विरोध जताया. बाद में सभी समर्थक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात विकास कुमार को एक आवेदन देकर चले गये. इस दौरान लगभग चार घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. इधर बाढ़ प्रमंडल के सहायक अभियंता से गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट से विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है.
पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गये विधायक: सर्किट हाउस में हुई घटनाओं को लेकर बड़हरा विधायक ने 21 जून को कायमनगर में आरा-पटना पथ को जाम कर प्रशासनिक विरोध दर्ज करना चाहते थे, लेकिन इसकी खबर पुलिस को मिलते ही गुरुवार को कायमनगर बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और कायमनगर बाजार पर धारा 144 लगा दी गयी. विधायक की अनुपस्थिति में समर्थक जाम करने के लिए अलग-अलग समूह बना कई जगह उपस्थित थे, लेकिन जाम करने वाला नेतृत्व नहीं मिलता देख. कोई कदम आगे नहीं बढ़ा.
पहले से ही तैनात किये गये थे दंडाधिकारी और पुलिस बल:
कायमनगर में धारा 144 के बाद बंद समर्थकों से निबटने के लिए मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह दंडाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को कायमनगर बाजार पर तैनात कर दिया गया था. दंडाधिकारी हर पल की जानकारी ले रहे थे. डीसीएलआर बुद्धदेव प्रकाश, कोईलवर बीडीओ वीर बहादुर पाठक, सीओ मृत्युंजय कुमार, बड़हरा सीओ सुमित कुमार, उदवंतनगर सीओ वकील प्रसाद सिंह, अगिआंव अमित कुमार, कोईलवर इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता, कोईलवर थानाध्यक्ष पंकज सैनी, चांदी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, सिन्हा ओपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार समेत पुलिस एसआरएएफ,
सीआईएटी, महिला पुलिस, बज्र वाहन समेत पूरी यूनिट की तैनाती कर दी गयी थी.
एसएसपी के नेतृत्व में सकड्डी मोड़ पर ही तैनात थी पुलिस: इधर बंद समर्थकों द्वारा सकड्डी मोड़ पर जाम किये जाने की बात जैसे ही प्रशासनिक पदाधिकारियों को लगी तो एएसपी अभियान नितिन कुमार, एसडीएम अरुण प्रकाश, एसडीपीओ पंकज कुमार, संदेश थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के साथ भारी संख्या में पुलिस बल सकड्डी मोड़ के समीप तैनात हो गये. इसके बाद समर्थक चुपके से दबे पांव निकल पड़े. पुलिस के दबिश के कारण आरा-पटना राजमार्ग पर सुचारू ढंग से यातायात बहाल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




