अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए प्राचार्यों के साथ की गयी बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jun 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

स्कूलों में योग सिखाने के लिए फिजिकल शिक्षकों का रहेगा अहम योगदान आरा : जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हित नारायण प्लस टू क्षत्रिया स्कूल में सभी विद्यालयों के प्राचार्यों की एक बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता डीईओ अवींद्र कुमार सिन्हा ने किया. उन्होंने […]
विज्ञापन
स्कूलों में योग सिखाने के लिए फिजिकल शिक्षकों का रहेगा अहम योगदान
आरा : जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हित नारायण प्लस टू क्षत्रिया स्कूल में सभी विद्यालयों के प्राचार्यों की एक बैठक बुलायी गयी. अध्यक्षता डीईओ अवींद्र कुमार सिन्हा ने किया. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को कई दिशा-निर्देश दिये. डीईओ ने कहा कि वर्ग एक से आठ तक के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी ऐच्छिक इच्छा के अनुसार इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हो सकते हैं
परंतु उनसे ऊपर के वर्ग वाले छात्र-छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने-अपने संबंधित विद्यालयों में योग का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा. सभी विद्यालयों में योग प्रशिक्षण दिलाने के लिए उस विद्यालय के फिजिकल शिक्षक को डीईओ ने दिशा निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को योग सिखायेंगे तथा योग से होनेवाले फायदों को छात्र-छात्राओं के बीच बतायेंगे ताकि वे ज्यादा- से- ज्यादा योग के प्रति रुचि रख सके.
जिले के 500 से स्कूलों में दिये जायेंगे योग का प्रशिक्षण
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अवींद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि जिले के 500 विद्यालयों मे योग प्रशिक्षण दिया जायेगा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ज्यादा- से- ज्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए डीईओ ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने-अपने अभिभावक को भी इस योग शिविर के प्रति जागरूक करें और अधिक- से- अधिक संख्या में शामिल होकर इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाएं.
सभी विद्यालयों को भेजना होगा फोटो : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कई दिशा निर्देश दिये हैं. योग दिवस में लोगों की सहभागिता को बढ़ाने को लेकर प्राचार्यों को आदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों में योग दिवस के अवसर पर कोई कोताही न बरतें. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के समापन के बाद सभी विद्यालयों को फोटो खींचकर जिला शिक्षा कार्यालय में भेजना होगा ताकि इस बात को सुनिश्चित किया जा सके कि उस विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम सफलपूर्वक हुआ है कि नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




