मंदिर से चोरी मुकुट शाहपुर से बरामद, चोर गिरफ्तार

आरा : नगर थाना क्षेत्र के महादेवा स्थित सांईं मंदिर से मुकुट की चोरी हुई थी. चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की. उसी के आधार पर पुलिस ने शाहपुर से चोर मंटू पांडेय को गिरफ्तार कर लिया, जो कामेश्वर पांडेय का पुत्र […]
आरा : नगर थाना क्षेत्र के महादेवा स्थित सांईं मंदिर से मुकुट की चोरी हुई थी. चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की. उसी के आधार पर पुलिस ने शाहपुर से चोर मंटू पांडेय को गिरफ्तार कर लिया, जो कामेश्वर पांडेय का पुत्र है. साथ ही पुलिस ने चोरी की मुकुट भी बरामद कर लिया. बता दें कि सोमवार को महादेवा स्थित सांईं बाबा मंदिर से चोरों ने मुकुट चुरा लिया था. चोरी की इस घटना में चुराते हुए चोर का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया है. फुटेज को प्रभात खबर अखबार में प्रमुखता से लेते हुए प्रकाशित किया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने अखबार में छपी खबर के आधार पर चोर की पहचान करते हुए इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी, जिसके बाद नगर थाना पुलिस ने उक्त चोर को शाहपुर से गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




