पीरो में पैक्स अध्यक्ष की गोली मार कर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तीन साल पहले वर्चस्व की लड़ाई में भाई की भी कर दी गयी थी हत्या आरा/पीरो : पीरो थाने के जैसीडिह गांव में गुरुवार को बसौरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष छोटकुन पांडेय उर्फ नागेश पांडेय की हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वह सिकरहट्टा थाने के सिकरौल गांव निवासी कामता पांडेय के […]
विज्ञापन
तीन साल पहले वर्चस्व की लड़ाई में भाई की भी कर दी गयी थी हत्या
आरा/पीरो : पीरो थाने के जैसीडिह गांव में गुरुवार को बसौरी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष छोटकुन पांडेय उर्फ नागेश पांडेय की हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वह सिकरहट्टा थाने के सिकरौल गांव निवासी कामता पांडेय के पुत्र थे. वह गुरुवार को जैसीडीह गांव स्थित एक रिश्तेदारी से कार से अपने गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में जैसीडीह और मनैनी गांवों के बीच तीन बाइकों पर सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.
घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. इस घटना को लेकर दो गुटों में तनाव की स्थिति बनी हुई है. बताया जा रहा है कि दो गुटों के बीच पूर्व से चल रहे वर्चस्व की लड़ाई में हत्याएं हो रही हैं. इससे पूर्व भी छोटकुन पांडेय के भाई राजेश पांडेय उर्फ बड़कुन पांडेय की 13 दिसंबर, 2016 की फतेहपुर बाजार पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










