जेल से रिमांड होम जाने में फरार बाल बंदी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2018 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

फायरिंग के मामले में पुलिस उसकी लंबे समय से कर रही थी तलाश आरा : धनुपरा रिमांड होम के गेट से कैदी वाहन से फरार बाल बंदी को टाउन थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी चंदवा के कृष्णा नगर से इलाके से की गयी. मूल रूप से वह नारायणपुर […]
विज्ञापन
फायरिंग के मामले में पुलिस उसकी लंबे समय से कर रही थी तलाश
आरा : धनुपरा रिमांड होम के गेट से कैदी वाहन से फरार बाल बंदी को टाउन थाना पुलिस ने सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी चंदवा के कृष्णा नगर से इलाके से की गयी. मूल रूप से वह नारायणपुर थाने के चासी गांव का रहनेवाला है. नगर थाने की पुलिस को बंदी की धरहरा में फायरिंग के एक मामले में तलाश थी. इससे पहले वह नगर थाने की खिड़की तोड़कर बीते साल 12 जुलाई भाग गया था. उसे आरा जेल से रिमांड होम ले जाया गया था. इसी बीच रिमांड होम के समीप कैदी वाहन के नीचे का चदरा काट आधा दर्जन बंदी फिल्मी स्टाइल में भाग गये थे. इनमें हत्या व लूट सहित अन्य मामले के आरोपित बंदी भी शामिल थे. बंदियों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी थी. बाद में पुलिस को जब बंदियों के भागने की जानकारी लगी, तो उनके होश उड़ गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




