वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से पीएम ने आवास योजना के लाभुकों से की बात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना लाभुकों को उपलब्ध कराने का दिया निर्देश पीएम ने प्रगति की जानकारी ली आरा : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के लाभुकों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे बात की तथा इससे संबंधित जानकारी प्राप्त की. नगर आयुक्त प्रमोद कुमार से प्रधानमंत्री आवास योजना […]
विज्ञापन
अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना लाभुकों को उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
पीएम ने प्रगति की जानकारी ली
आरा : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के लाभुकों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे बात की तथा इससे संबंधित जानकारी प्राप्त की. नगर आयुक्त प्रमोद कुमार से प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रगति की जानकारी ली तथा इससे संबंधित कई निर्देश दिये गये.
लाभुकों से की बात, लाभुकों में था खुशी का माहौल : वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने इस योजना के तहत लाभान्वित हुए जिले के सभी लाभुकों से बात कर उनके विचार पूछें.
उपस्थित महिला एव पुरुष लाभुकों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहते हुए कहा कि योजना से हमारे जीवन में काफी सुधार हुआ है. इस अवसर पर लाभुकों में खुशी का माहौल था. लाभुक प्रधानमंत्री से बात कर फूले नहीं समा रहे थे.
अधिकारियों से प्रधानमंत्री ने की समीक्षा
प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर आयुक्त से आवास योजना की समीक्षा की तथा कई निर्देश दिये गये. इसे लेकर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सभी योग्य उम्मीदवारों को इस योजना से लाभान्वित करने की बात कही तथा कहा कि गरीबों की गरीबी को मिटाना जरूरी है. गरीब ही गरीब का दर्द समझ सकता है. मैंने गरीबी को देखा है. मुझे हर हाल में गरीबों से हमदर्दी है. योजना का लाभ हर हाल में गरीबों को मिले. इस अवसर पर नगर के सभी पुरुष व महिला लाभुक सहित जिले भर के लाभुक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










