ePaper

बिहार : स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पत्रकार समेत दो लोगों को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, लोगों ने फूंक दी गाड़ी

Updated at : 25 Mar 2018 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पत्रकार समेत दो लोगों को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, लोगों ने फूंक दी गाड़ी

आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी टोला के समीप रविवार की देर शाम गड़हनी से अपने गांव लौट रहे पत्रकार समेत दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना को अंजाम देकर भाग रहे स्कॉर्पियो को लोगों ने घेर लिया और आग के हवाले कर दिया. हालांकि, इस बीच स्कॉर्पियो का चालक […]

विज्ञापन

आरा : गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी टोला के समीप रविवार की देर शाम गड़हनी से अपने गांव लौट रहे पत्रकार समेत दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना को अंजाम देकर भाग रहे स्कॉर्पियो को लोगों ने घेर लिया और आग के हवाले कर दिया. हालांकि, इस बीच स्कॉर्पियो का चालक भाग निकला. मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवा गांव निवासी एक दैनिक समाचार के पत्रकार नवीन कुमार मिश्र तथा इसी गांव के विजय कुमार सिंह बताये जाते हैं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये और भाग रही स्कॉर्पियो को पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया.

बताया जा रहा है कि दोनों गड़हनी बाजार से अपने गांव बाइक से बगवा आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को इलाज के लिए गड़हनी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. आनन-फानन में लोग जुट गये. बताया जा रहा है कि जिस स्कॉर्पियो से टक्कर लगी है, वह गड़हनी पंचायत के पूर्व मुखिया की बतायी जाती है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गयी और स्थिति नियंत्रण में किया. समाचार लिखे जाने तक लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. पुलिस भी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन