कोर्ट में पेशी के दौरान आये बंदी के पास मिला मोबाइल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नागरमल बम ब्लास्ट मामले में जेल में बंद है बंदी हाजत प्रभारी के बयान पर मामला दर्ज आरा : बंदियों के पास मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है. आश्चर्य की बात है कि जेल से पेशी के लिए आये बंदी के पास कोर्ट में मोबाइल बरामद किया गया. इस मामले में हाजत प्रभारी के बयान […]
विज्ञापन
नागरमल बम ब्लास्ट मामले में जेल में बंद है बंदी
हाजत प्रभारी के बयान पर मामला दर्ज
आरा : बंदियों के पास मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है. आश्चर्य की बात है कि जेल से पेशी के लिए आये बंदी के पास कोर्ट में मोबाइल बरामद किया गया. इस मामले में हाजत प्रभारी के बयान पर नगर थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि नागरमल बम ब्लास्ट का आरोपित कोइलवर निवासी मिथिलेश पासवान जेल में बंद है. सोमवार को केस के मामले में उसकी पेशी हुई थी. पेशी के दौरान उसके पास से मोबाइल मिला. मोबाइल मिलने के बाद अफरातफरी मच गयी. पुलिस ने मोबाइल को जब्त कर लिया. साथ ही पता लगाया जा रहा है कि मोबाइल वह जेल से लेकर आया था या पेशी के दौरान उसके किसी शागिर्द ने दिया है. इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही पता चल पायेगा.
बता दें कि लगातार जेल से इस तरह की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद जेल अधीक्षक द्वारा जेल के अंदर वार्डों की सघन तलाशी लेने के बाद इसमें कमी आयी है. बताया जा रहा है कि सोमवार को मिथिलेश पासवान की पेशी कोर्ट में हुई थी. इसी दौरान उसके पास से मोबाइल फोन मिला है. इस मामले में कोर्ट हाजत प्रभारी महेंद्र सिंह के बयान पर नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










