साइबेरियन हवाओं ने मौसम के तासीर को किया ठंडा

आरा : आसमान में छाये बादलों की वजह भोजपुर के तापमान में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गयी है. बुधवार को न्यूनतम तापमान रिकाॅर्ड गिरावट दर्ज की गयी. न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके कारण लोगों को मुश्किल हालात से गुजरना पड़ रहा है. सुबह में ठंड की वजह सड़क पर वीरानगी छायी […]
आरा : आसमान में छाये बादलों की वजह भोजपुर के तापमान में अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गयी है. बुधवार को न्यूनतम तापमान रिकाॅर्ड गिरावट दर्ज की गयी. न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके कारण लोगों को मुश्किल हालात से गुजरना पड़ रहा है. सुबह में ठंड की वजह सड़क पर वीरानगी छायी रही.
मौसम की जानकारी देनेवाली संस्थाओं की रिपोर्ट पर गौर करें, तो इस समय भोजपुर व उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अलावा पश्चिमोत्तर भारत के ऊपरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिससे साइबेरियन हवाएं प्रवेश कर रही हैं. यही वजह है कि गलन बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










