बिहार : डुमरांव में तालाब से निकली सांप जैसी मछली को देख शॉक हुआ युवक, हुई मौत

Updated at : 16 Nov 2017 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : डुमरांव में तालाब से निकली सांप जैसी मछली को देख शॉक हुआ युवक, हुई मौत

डुमरांव:बिहारमें डुमरांवके मठिला गांव में तालाब से निकली सांप जैसी 15 किलो की मछली को देख शॉक से एक युवक की मौत हो गयी. घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव की है. ग्रामीणों की मानें तो मठिला गांव के ततवां टोली निवासी ललन तातो का पुत्र विनोद कुमार उम्र 38 वर्ष गांव के पुरवइनिया […]

विज्ञापन

डुमरांव:बिहारमें डुमरांवके मठिला गांव में तालाब से निकली सांप जैसी 15 किलो की मछली को देख शॉक से एक युवक की मौत हो गयी. घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव की है. ग्रामीणों की मानें तो मठिला गांव के ततवां टोली निवासी ललन तातो का पुत्र विनोद कुमार उम्र 38 वर्ष गांव के पुरवइनिया पोखरा में मछली मार रहा था. उस वक्त गांव के करीब आधा दर्जन युवक उसके साथ तालाब में उतर मछली पकड़ रहे थे.

अचानक विनोद के हाथ एक बड़ी मछली लगी. करीब साढ़े चार फीट लंबी तथा सांप के आकार की इस मछली को पकड़ा विनोद जैसे ही तालाब से बाहर आया कि जमीन पर गिर पड़ा तथा मौके पर उसकी मौत हो गयी. उसके साथ मछली मार रहे युवकों ने जब विनोद को अजूबा मछली के साथ गिरते देखा तो दौड़े भागे उसके नजदीक पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. हालांकि, उसकी मौत मछली के जहर से हुई या अजूबा मछली को देख उसे हार्टअटैकसे हुआ, इस पर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा का विषय बना हुआ है.

ग्रामीण इसे मछली के बजाय अजूबा प्राणी भी बता रहे थे. इस घटना से डरे सहमे ग्रामीणों ने तत्काल रहस्यमयी मछली को काटकर जमीन में दफना दिया. बताया जाता है कि कानूनी पचड़े में पड़ने के डर से ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस या प्रशासन को नहीं दी है. मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. उसे दोबेटियां है तथा दो वर्ष पूर्व पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की थी. विनोद की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पिता ललन तथा उसकी पत्नी के चित्कार से मौजूद लोगों के आंखों में आंसू छलक पड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन